Friday, September 4, 2026

पुलिस ने पम्मी सागर हत्याकांड का किया खुलासा, 4 अरेस्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामनगर में कल सुबह सुबह हुई सनसनीखेज वारदात जिसमें युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देश पर मर्डर कांड के खुलासे को लेकर गठित की गई टीमों की तगड़ी फील्डिंग के चलते आज पुलिस ने 24 घन्टे में ही पम्मी सागर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। देर सायं कोतवाली में एसपी सिटी हरवंश सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्याकांड में शामिल चारो हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिनके पास से दो 315 बोर के तमंचे मय दो कारतूस खोखे, घटना में प्रयुक्त जिप्सी, दो बाइक भी बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि अरविन्द उर्फ पप्पी सागर की हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई।एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग पांच बजे आजम पुत्र रफी निवासी जसपुर खुर्द थाना आईटी काशीपुर अपने कुछ साथियों के साथ अरविन्द उर्फ पप्पी सागर के घर आया और इरफान के साथ झगड़ा होने की बात कहकर उसे अपने साथियों के साथ जिप्सी में बैठा कर ले गया।ओर इरफान के घर के सामने ही पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

मृतक के भाई चन्दन सागर की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दस टीमो का गठन करते हुए सभी को अलग अलग स्थानों के लिए रवाना कर दिया। पुलिस को सूचना मिली कि चारो लोग मालधन क्षेत्र में दिखाई दिए है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.