Friday, September 4, 2026

पुलिस ने नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार, 4140 गोली, 2.47 लाख की नगदी बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने नशे की दवाएं बेच रहे मेडिकल स्वामी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के पास से 4140 गोलियां,2.47 लाख की नगदी बरामद की है। आरोपी पूर्व में भी नशे के खेल में गिरफ्तार हो चुका है।

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया की अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार जनपद में आपराधियों एवं नशे की रोकथाम के विरुद चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में चौकी रम्पुरा थाना कोतवाली रुद्रपुर द्वारा अभियान चलाते हुए गस्त के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 10x3x8 Capsules, Paracetamol, Dicyclomine, Hydrochloride Tramadol Hydrochloride Capsules SPASPROK व हिन्दी में स्पासप्रक्स व समूह सेवा P8:22. AA11 Marketed by Birani Pharmaceuticals Gujarat – 396195 कुल 10 डिब्बे कुल 2400 टेबलेट, नशे की टेबलेट Alprazolam Tablets. P/1.0mg [ALZOCEL 600 tablets के 5 डिब्बे कुल 1740 के टैबलेट अभियुक्त के कब्जे से नशे की टेबलेट येथे हुए कुल रुपये 500-500 के नोट से 247000 रुपये बरामद हुए। अभियुक्त पहलाद मण्डल पुत्र पुन्नो मण्डल निवासी मदईपुरा वार्ड नं0 16 थाना रुद्रपुर जिला 30सिनगर उम्र 24 वर्ष से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि साहब ये प्रतिबन्धित नशे की टेबलेट में बहेड़ी बरेली से लाता हूँ। जिस व्यक्ति से मैं लाता हूँ मैं उसका नाम पता नहीं जानता हूँ। ना हि मेरे पास उसका नम्बर है जिस व्यक्ति से मैं यह नशे की टेबलेट लाता हूँ उस व्यक्ति ने मुझे अपना नाम पता नहीं बताया ना ही नम्बर दिया अभियुक्त द्वारा भदईपुरा क्षेत्र में मजदूरों व नौजवानो की नशे की टेबलेट बेचकर अमीर बनना चाह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी भदईपुरा में मेडिकल स्टोर चलाता है। आरोपी पूर्व में भी नशे का करोबार करते हुए गिरफ्तार हुआ था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.