Friday, September 4, 2026

पुलिस ने दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप मे किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने जसपुर छेत्र के दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने दोनों आरोपीयों से 25.825 किलो गांजा बरामद किया हे ।

थाना भतरौंजखान प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि यह दोनों युवक कार संख्या Uk06AA7779 अवैध गांजे को तस्करी करने के इरादे से ला रहे थे। जिस कार मे सवार होकर अवैध गांजे को ला रहे थे उस पर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,केन्द्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संगठन, ऊधमसिहनगर का बोर्ड लगा हे। पूछताछ मे आरोपियों ने अपना नाम पंकज सिंह पुत्र जसवन्त सिह निवासी-ग्राम निजामगढ़ पतरामपुर PS जसपुर उ० सिंह नगर व जीशान पुत्र आरिफ ग्राम पतरामपुर थाना जसपुर उ० सि० नगर बताया हे। ज़ब कि पकड़ी गई गाड़ी पतरामपुर की बताई जा रही हे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.