Friday, September 4, 2026

पुलिस ने दो चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोतवाली काशीपुर व कोतवाली जसपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान दो शातिर चैन स्नैचरों को झपटी गई चैन, नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली में मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी अभय सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को थाना काशीपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की दो व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल से आकर पहनी हुई चैन छीन ली थी जिसके संबंध में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उधर, कोतवाली जसपुर में श्रीमती मीनाक्षी पाडे पत्नी मनोज कुमार मिश्रा निवासी चमनबाग जसपुर ने कोतवाली जसपुर में सूचना दी कि 11 जुलाई को प्रातः सात बजे जब वह अपने घर से अपने साथी के साथ स्कूटी में अपने विद्यालय कासमपुर जा रही थी, तो कासमपुर रोड स्थित शिव गौरी वाटिका के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनकी गले में पहनी हुई सोने की चैन छीन ली। इस संबंध में थाना जसपुर में धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग का त्वरित खुलासा करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया।

उक्त घटना के खुलासे हेतु टीम गठित की गई, जिनमें कांस्टेबल राजकुमार व अरुण कुमार चौकी सूतमिल व कांस्टेबल प्रेम कनवाल चौकी कटोराताल द्वारा क्षेत्र में लगे करीब 150 से अधिक कैमरे देखे गए। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर व जसपुर के कुशल नेतृत्व में शनिवार को कांस्टेबल धीरज टम्टा थाना जसपुर व उपनिरीक्षक विपुल जोशी थाना काशीपुर द्वारा संयुक्त रूप से उनके हमराही कर्मचारीगणों के चौकी सूतमिल क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर काशीपुर-हरिद्वार हाइवे पर मुकुल पुत्र रूपचंद्र निवासी ग्राम भागीजोत थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर एवं मनोज कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम हर्रावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर यूपी को मय घटना कारित करने वाली मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक अदद पीली धातु की चैन (कोतवाली जसपुर से संबंधित), एक अदद आधी पीली धातु की चैन (कोतवाली काशीपुर से संबंधित) व आधी चैन को बेचकर मिले कुल 40,500 रुपये बरामद किए गए। अभियुक्तगणों से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को बताया कि हम बेरोजगार हैं और पढ़े-लिखे नहीं हैं। शराब पीने के आदी हैं। शराब पीने के लिये चोरी व झपट्टामारी करते हैं। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस टीम में काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, जसपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, काशीपुर कोतवाली के एसएसआई सतीश कुमार शर्मा, जसपुर कोतवाली के एसएसआई राजेश पांडे, कटोराताल चौकी काशीपुर प्रभारी विपुल जोशी, सूत मिल चौकी जसपुर प्रभारी धीरज टम्टा, नादेही चौकी जसपुर प्रभारी संजय सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार, राजकुमार, प्रेम कनवाल, एसपीओ माजिद अली थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.