Friday, September 4, 2026

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी भाजपा मण्डल अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,अल्मोड़ा। दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जायेगी।बता दें बीते दिनों किशोरी अपने दो भाईयों के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां भाजपा मण्डल अध्यक्ष डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा पहुंचा।

तहरीर में परिजनों ने बताया कि भगवत सिंह बोरा ने किशोरियों के भाईयों को चॉकलेट देकर वहां से दूसरी जगह भेज दिया। किशोरी के भाईयों को वहां से भेजने के बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। किशोरी ने फोन कर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर गए। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था और समझौता करने को कह रहा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.