Friday, September 4, 2026

पुलिस ने दमुवाढुंगा गोलीकांड में दो को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। देर रात दमुवाधूंगा के रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी और पीड़ित सभी चंपावत जिले के रहने वाले है।

पुलिस ने दमुवाढुंगा गोलीकांड में दो को किया गिरफ्तार

आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दमुआढुंगा के पनचक्की स्थित Am To PM Cafe में संजू बिष्ट, दीपक व अन्य दोस्तो के साथ मौजूद था। जहा दीपक ने अवैध पिस्टल से संजू बिष्ट बिष्ट ने बिशन सिंह पर फायर झोंक दिया। इस दौरान बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें संजय सिंह बिष्ट उर्फ संजू पुत्र रतन सिंह बिष्ट सांगू पोस्ट पाटी और दीपक सिंह बिष्ट पुत्र राजेंद्र सिंह बिष्ट सुनडूंगरा और सुनाकोट पाटी जिला चंपावत ने बताया कि उनका बिशन सिंह से विवाद हो गया था जिसके चलते दीपक द्वारा लाए गए पिस्टल से संजू बिष्ट ने बिशन सिंह पर फायर झोंक दिया। पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.