भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दीपावली वाले दिन रेशमबाड़ी में हुए एक विवाद में कुछ असामाजिक तत्वों ने तमंचे लहराकर भगदड़ मचाने वाले तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के कब्जे से एक एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। तीनों पर आमजनमानस में भय का माहौल पैदा करने का आरोप है। इस मामले में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तमंचा लहराकर भय पैदा करने वालों को चिन्हित कर गिरफ्तारी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस ने तीनो को रामपुर रोड एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक एक व कारतूस बरामद किए। चौकी प्रभारी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही।
बरामदगी—–
1.एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय जिंदा कारतूस अभियुक्त पंछी से बरामद,
2.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस अभियुक्त पंकज से बरामद,
3.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस अभियुक्त अनिल से बरामद,
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रिंस उर्फ पंछी पुत्र अशोक कुमार उर्फ पप्पू निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर थाना रुद्रपुर
पंकज कुमार पुत्र राजपाल निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर थाना रुद्रपुर।
अनिल कुमार पुत्र लालाराम निवासी वार्ड नंबर 13 दूधियानगर थाना रुद्रपुर।
पुलिस टीम में एसएसआई ललित रावल, चौकी प्रभारी रम्पुरा नवीन बुधानी, एएसआई नवीन जोशी,अमित जोशी,जगदीश पाठक,महेंद्र कुमार,ध्यान सिंह आदि शामिल रहे।




