Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने तस्कर को प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़।  धारचूला कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी (यारसागम्बू) और भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि तस्कर कीड़ा जड़ी को मैदानी क्षेत्र में सप्लाई करने ले जा रहा था. बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

406 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी के साथ तस्कर गिरफ्ताऱ: धारचूला कोतवाली प्रभारी विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर धामी गांव जाने वाले मार्ग के पास महेंद्र सिंह दानू पुत्र धन सिंह दानू को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से 406 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी और 45,500 रुपए बरामद हुए. बरामद कीड़ा जड़ी की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है. तस्कर कीड़ा जड़ी को मैदानी क्षेत्र में सप्लाई करने ले जा रहा था, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की बड़ी डिमांड: बता दें कि कीड़ा जड़ी विलुप्त जड़ी बूटियों की श्रेणी में आती है, जो उच्च हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है. इसकी बड़े पैमाने में तस्करी होती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की बड़ी डिमांड है. कीड़ा जड़ी का उपयोग दिल की धड़कन बढ़ाने के इलाज में किया जाता है. साथ ही श्वसन, किडनी और लीवर के रोगों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की कीमत 20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम होती है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.