भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा पुलिस ने 315 बोर के अवैध तमंचों व कारतूस के साथ ददो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों बड़ी घटना का अंजाम देने वाले थे,

थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट और उनकी टीम द्वारा अवैध असलहों की बरामदगी में प्रभावी कार्यवाही करते दिनांक 20.01.2023 को मुखबिर की सूचना पर शहदौरा अलीनगर तिराहे पर अभियुक्त 1. बाबू पुत्र इकवाल खाँ, वसीम पुत्र अप्यूब खाँ निवासी गण अलीनगर थाना पुलभट्टा जनपद उधमसिहनगर के कब्जे से 02 अदद 315 बोर तमंचा मय 04 अदद 315 बोर कारतूस बरामद किये बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में अभियुक्तगणों के विरुद्ध FIR NO-13/2023 धारा 3/25 आर्म्स अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है । दोनो अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि उक्त तमंचों को हम लोग बहेड़ी बरेली के नासिर नाम के व्यक्ति से खरीद कर लाये है। अभियुक्त गण बसगर शक्तिफार्म रोड पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा प्रसंसा की गयी है । अवैध असलहों के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




