Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने टुकटुक वाहनों में एक तरफ लगाई जाली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, दिनेशपुर। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व सड़क दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत टुक टुक वाहनों में एक तरफ जारी लगानी है। जिससे टुकटुकी वाहनों से बच्चों के गिरने का खतना कम हो जायेगा।

थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एक्सीडेंट रोकने हेतु थाना दिनेशपुर अंतर्गत टुकटुक के उतरने व चढ़ने के एक मार्ग में पूरी जाली लगाई गई जिससे टुकटुक में उतरने व चढ़ने का एक ही रास्ता रह गया है टुकटुक वाहनों में जाली लगाने से बच्चों के सड़क पर गिरने की भी संभावना कम हो गई है व उतरने व चढ़ने का एक मार्ग होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। लगभग 150 टुकटुक वाहनों में एक साइड में जाली लगाई गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.