Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने जसपुर में हुए हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। बता दें कलियावाला क्षेत्र में शनिवार दोपहर 40 वर्षीय मंजीत सिंह को किसी बहाने से घर से बुलाकर गोली मार दी गयी थी। मंजीत की मौके पर ही मौत हो गयी।

वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद से ही पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी। एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कई सीसी टीवी कैमरे खंगाले। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक मनजीत सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी कलियावाला को परमजीत सिंह उर्फ पम्मी उर्फ डम्पी पुत्र काबुल सिंह निवासी कलियावाला ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा था,जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिन दहाड़े घटित हुई इस वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही मुख्य हत्या आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या में लिप्त अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि हत्या को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.