Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने चौथी शादी की तैयारी कर नटवरलाल को पिता के साथ दिल्ली से किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। तीन शादियां करने के बाद चौथी शादी की तैयारी कर नटवरलाल को पुलिस ने पिता के साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादी डॉट कॉम के माध्यम से पूरा खेल कर रहा था।

सीओ अनुषा बड़ोला ने बताया कि रम्पुरा निवासी नेहा वर्मा ने शिकायत की थी कि उसका पति शांतिकुंज कालोनी जत्थनपुर देहरादून निवासी प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह पूर्व में दो लड़कियों के साथ शादी डॉट कॉम से शादी कर छोड़ चुका है। अब वह चौथी शादी करने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ अनुषा बड़ोला ने बताया कि रविवार को मिली सूचना के आधार पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआइ कमाल हसन, अर्जुन गिरी, एसआइ नेहा राणा, कांस्टेबल महेंद्र कुमार दिल्ली पहुंचे और थाना अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली से प्रमोद सिंह पुत्र दीवान सिंह और उसके पिता दीवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रमोद सिंह ने बताया कि वह शादी डाट कॉम से शादी कर उन्हें किराए के मकान में रखता था। बाद में उन्हें छोड़कर दूसरी महिला से शादी कर लेता था। बताया कि उन पर दो प्रमोद की दो अन्य पत्नियों ने भी दिल्ली व कर्ण प्रयाग में केस दर्ज कराया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.