Friday, September 4, 2026

पुलिस ने चोरी की बाईस बाईकों के साथ किया एक को गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रूद्रपुर/खटीमा। खटीमा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 22 बाइकें बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी ने खटीमा कोतवाली में पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि खटीमा पुलिस ने बरेली निवासी अली हसन उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है।जिसकी निशानदेही पर उसके द्वारा जिले व पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से चुराई गई 22 बाइकें बरामद की गई है। एस एस पी ने बताया कि उत्तराखंड में इस साल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में चोरी की बाइकें बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अली हसन उर्फ मुन्ना घरों में पुट्टी करने का काम करता था। लेकिन मुख्य रूप से वह बाइक चोरी में लिप्त था। इस दौरान वह घरों में खड़ी बाईकों के बारे में पूरी जानकारी ले लेता था।दिन में पुट्टी का काम करता था और फिर बाद में बाइक चोरी कर लिया करता था। उन्होंने बताया कि इस शातिर बाइक चोर के द्वारा खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज किच्छा आदि शहरों से बाइकें चोरी की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.