Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों सहित एक दबोचा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर । पुलिस ने चोरी की पांच बाइकों के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये वाहन चोर से पूछताछ की जा रही है। खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। हाल ही में बाइक चोरी की दो घटनाओं की छानबीन के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो का अवलोकन करने पर मुखविर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना पर महतोष तिराहे से आगे भाखडा पुल के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए मोेटर साईकिल संख्या यू के 18के 4128 को रोका और कागज मांगे तो वह कागज नहीं दिखा पाया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल चन्द्रा पुत्र रामअवतार निवासी मजराशीला थाना गदरपुर बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर राहुल ने बताया कि उसने यह बाइक अपने साथी शानू पुत्र मो. अली निवासी ग्राम डौंगपुरी गदरपुर के साथ मिलकर कुछ दिन पहले महतोष ईट भटटा के पास से चुराई थी। पूछताछ में राहुल ने कबूल किया कि इससे पूर्व भी उसने दोस्त शानू के साथ मिलकर गदरपुर, रूद्रपुर तथा स्वार आदि स्थानों से कई मोटरसाइकिले चोरी की थी। इन्ही चुराई मोटरसाईकिलो मे से चार मोटरसाईकिलें एन0डी0आर0एफ0 कैम्प के सामने खाली प्लाटो की झाडियों में छुपाई हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मौके से चार बाइकें बरामद कर ली। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, महेश चन्द्र,कांस्टेबल गोरख नाथ,कैलाश मनराल, प्रकाश टम्टा आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.