भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। काशीपुर क्षेत्र में चल रहे चैती मेले में झूले के रुपए वापस करने को लेकर झूला मालिक और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने अराजकता फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया कि कानून व्यवस्था को खराब करने वाले किसी भी में बख्शा नहीं जायेगा। मंगलवार को काशीपुर एसपी अभय कुमार सिंह ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल 2023 चैती मेले में झूले के टिकट वापस कर पैसे वापस लेने के दौरान झूले स्वामी के लड़को और बन्ना खेड़ा निवासी 6-7 लड़को में के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में थाना आईटीआई में एफआईआर दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि घटना में सम्मिलित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम में थाना आईटीआई के निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ दबिश दी और घटना में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। खुलासा के दौरान सीओ वंदना वर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इधर एसएसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। एसएसपी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की कोशिश की जायेगी। उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।गिरफ्तार आरोपी। सुखचैन सिंह , दिनेश , विजय सिंह रविन्द्र सिंह गुरदेव सिंह बलदेव सिंह निवासी केला बनवारी बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर यूएसनगर।




