भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सितारगंज पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके पास से प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही।
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार को रोका तो तलाशी लेने पर उसमें दवाइयों के भारी मात्रा में बंडल मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार में सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह दवाइयां प्रतिबंधित है और नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करने की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक कार से बरामद दवाइयां का जखीरा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम दर्शन सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी मैनाझुंडी सितारगंज बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही। पुलिस उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। वह कबसे इस कारोबार में लिप्त है। टीम में सितारगंज कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआइ विनोद कुमार, एसआई विक्रम धामी, बलवंत सिंह, मनोज कुमार, विनीत कुमार शामिल रहे। खुलासा के दौरान एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ किच्छा ओपी शर्मा मौजूद थे।




