Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने कोतवाली बुलाए हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पुलिस भी चुनाव में किसी की भी तरह कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कमर कस ली। इसी के तहत पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को बुला कर परेड कराई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिदायत भी दी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कोतवाल मनोज रतूड़ी ने क्षेत्र के

हिस्ट्रीशीटरों को बुलाकर उनकी परेड कराई। कोतवाल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों को बुला कर उन्हें हिदायत दी गई कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। शहर छोड़ने और शहर में आने की सूचना संबंधित चौकी प्रभारी को दें। उन्होंने बताया कि एक दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों में बगवाड़ा चौकी,रम्पुरा और हल्का क्षेत्र निवासी शामिल हैं। कोतवाल ने बताया कि संबंधित चौकी प्रभारी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसआई ललित मोहन रावल, एसएसआई नवीन बुधानी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.