Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने किया खुलासा: दोस्त ही निकला चौकीदार का हत्यारा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुऐ ईट भट्ठे के चौकीदार हत्याकांड का आज खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई ओर नही बल्कि मृत चौकीदार का दोस्त ही निकला। शराब पीने के दौरान हुईं मामूली गाली ग्लोच इस कदर आगे बढ गई कि दोस्त ने ही चौकीदार को डंडे से पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल जसपुर कोतवाली छेत्र के धर्मपुर पुलिस चौकी छेत्र में स्थित फाइव स्टार ईट भट्ठे पर चौकीदारी करने वाले 50 वर्षीय हरपाल सिंह का शव बीते एक दिसंबर को कटे हालात में मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस ने मृतक के पुत्र लोकेन्द्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी थी।

आज कोतवाली परिसर में एसपी अभय कुमार ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि चौकीदार हरपाल की हत्या उसी के दोस्त सतीश उर्फ कलवा ने की थी। पुलिस के मुताबिक चौकीदार हरपाल और सतीश दोनो दोस्त थे और भट्टे पर एक साथ काम करते थे। साथ ही दोनो एक साथ बैठकर शराब पीते थे।30 नवंबर की रात्रि भी दोनो भट्टे पर पूर्व की तरह बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनो के बीच हुई कहासुनी गाली गलोच के बाद डंडे से चौकीदार हरपाल को मौत के घाट उतार दिया। उस के बाद फावले से गुडडा खोद कर दबाकर फरार होगया था। पुलिस ने आरोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.