Friday, September 4, 2026

पुलिस ने एक किलो 404 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। एसएसपी मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व विधि की रोकथाम हेतु जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के थाना ट्रांजिट कैप पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैंप से अभियुक्त प्रताप सिंह यादव पुत्र श्री हरिद्वारी सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम कलरोली बुजुर्ग पोस्ट (बड़ागाव तहसील आंवला थाना अन्ता जिला बरेली हात पता वार्ड नंबर 4 आजाद नगर गुप्ता पानी वाली गली थाना ट्रांजिट कैंप जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से एक नीले ग्रे रंग के पिट्टू बैग के अंदर से 01/ किलो 404 ग्राम अवैध अफीम एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एक मोबाइल टचस्क्रीन विवो कंपनी व अवैध • अफीम की बिक से अर्जित किए 20020 /- रुपए बरामद कर गिरफ्तार किया गया व थाना ट्रांजिट कैंप में FIR NO- 388 / 2022 धारा 8/18 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया है पूछताछ में अभियुक्त प्रताप सिंह यादव द्वारा बताया गया पिंटू नाम का व्यक्ति को झारखंड का रहने वाला है कम दामों में अफीम झारखंड से लाकर उसे देता है और रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में वह 5000 से 6000 रुपया प्रति 10 ग्राम में बेचता है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.