Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा।नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलभट्टðा थाना पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बरामद चरस की कीमत पांच लाख रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि  पुलिस  सिरौली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने उसके पास से 1.017 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

आरोपी ने अपना नाम लवप्रीत पुत्र कैलाश चंद निवासी रेलवे स्टेशन के निकट किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लम्बे समय से चरस की तस्करी में लिप्त था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.