Friday, September 4, 2026

पुलिस ने आज रूद्रपुर शहर के लिए ट्रैफिक प्लान किया जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दशहरा पर पुलिस ने मंगलवार को सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक रुद्रपुर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। शहर के प्रमुख इंदिरा चौक, सिडकुल चौक, गाबा चौक, तीनपानी तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार दोपहिया, चौपहिया वाहनों को दोपहर दो बजे से दशहरा पर्व की समाप्ति तक मुख्य बाजार कट, बाटा चौक से अग्रसेन चौक के बीच बेरियर लगाकर रोका जायेगा। अग्रसेन चौक से बाटा चौक के बीच कोई भी ठेली, वाहन खड़ा नहीं होगा। किसी भी प्रकार के वाहन को इस सड़क से नहीं जाने दिया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक मनीषा जोशी ने बताया कि वाहन पार्किग के लिए गल्ला मंडी, मुख्य बाजार कट के सामने, सिंचाई विभाग मैदान, सिब्बल सिनेमा मैदान, विशाल मेगा मार्ट पार्किंग को चिह्नित किया गया है। वहीं बाटा चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार कट, गांधी पार्क मुख्य द्वार, अग्रसेन चौक से बाटा तिराहा के बीच गलियों में वाहनों को रोकने के लिए बेरियर व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.