भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा: पहाड़ में अब तेजी से नशे का जहर घुल रहा है। पढ़ने लिखने की उम्र में युवा शराब, स्मैक, गांजा, चरस समेत अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे है। जिले से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 21 साल उम्र के एक तस्कर को अवैध शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है।
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस से मिली जानकारी धौलछीना थाना पुलिस ने बाड़ेछीना तिराहे पर वाहन संख्या- UK-01-D-0442 अल्टो कार को चेक किया। कार चालक दीपक सिंह नेगी (21) पुत्र किशन सिंह नेगी, निवासी खिरोली, थाना लमगड़ा के कब्जे से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी बाड़ेछीना की ओर से अवैध शराब कार में भरकर धौलछीना के आस-पास के गांवों में ऊंचे दामों में बेचकर अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ले जा रहा था। लेकिन चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गया।




