Friday, September 4, 2026

पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार पर की कार्यवाही,महिला संचालिका सहित 3 को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रूद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र फुलसुंगा में एक महिला द्वारा अपने घर में पिछले काफी समय से गरीब व बेसहारा महिलाओं को रखकर उन्हें पैसों का लालच देकर वेश्यावृत्ति की जा रही है जहाँ आए दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है जिससे मोहल्ले वाले काफी परेशान है एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा स्थानीय जनता व ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उक्त संचालिका महिला के घर पर छापेमारी की गयी तो मौके पर महिला (संचालिका) सहित 02 ब्यक्ति और 03 महिलायें अनैतिक कार्य करते मिली और मौके पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री पायी गयी। पूछताछ पर संचालिका द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा एक चारपहिया वाहन खरीदा गया जिसकी किस्त जमा नहीं कर पा रही है और अपना नया घर बनाने के लिये अपने घर पर ही गरीब और बेसहारा महिलाओं को रखकर उनसे वैश्यावृत्ति करायी जाती है अनैतिक कार्य करने के पैसों में से कुछ ही पैसे महिलाओं को देती है।

बाकी स्वयं रखकर अच्छे पैसे कमा कर वाहन की किस्त जमा कर लेती है। ग्राहकों को लाने का काम (संजय और गोवर्धन ) करते है, जिनको कस्टमर के हिसाब से पैसे देती है। अभियुक्ता संचालिका द्वारा अभियुक्त संजय और गोवर्धन के साथ मिलकर गरीब व बेसहारा महिलाओं को पैसो का लालच देकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर घर में रखकर उनसे अनैतिक देह व्यापार का कार्य कराये जाने पर धारा 370/120बी भादवि0 व 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत कार्यवाही कर थाना ट्रांजिट कैम्प में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई बही साथ ही संचालिका द्वारा गरीब व बेसहारा जिन तीन महिलाओं से देहव्यापार कराया जा रहा था पुलिस टीम ने उन तीनों महिलाओ को का भी रेस्क्यू कर देहव्यापार की इस दलदल से बहार निकाला जिसके लिए एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने पुलिस टीम को 2 हजार रुपये के इनाम की घोषण भी की ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.