Friday, September 4, 2026

पुलिस ने अंतरराज्यीय आटोलिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश, चोरी की 14 बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार, दो फरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय आटोलिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की 14 बाइकों के साथ तीन आटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। गैंग के दो आरोपी अभी फरार है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करने वाली टीम को 2500 का ईनाम देने की घोषणा के साथ रम्पुरा चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी को मैन ऑफ दा मंथ चुनने के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सीओ सदर कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के मध्येनजर टीम गठित कर आटोलिफ्टर गैंग को पकड़ने के निर्देश दिए थे।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा लगातार घटना के दिन से घटनास्थल के आसपास के कैमरे खंगाले गये तथा मुखबिरों को मामूर किया गया इसी क्रम में रम्पुरा चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी तथा उनकी टीम ने रविवार को चैकिंग के दौरान प्रीत विहार को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाईकिल चोरी गैंग के तीन शातिर चोरो को धर दबोचा जिसमें से दो शातिर चोर भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नदीम पुत्र नूर मौहम्मद निवासी मौ. टांडा हूरमतनगर थाना विलासपुर जिला रामपुर यूपी, अमन पुत्र राजू,आकाश बाल्मीकि पुत्र राजपाल निवासीगण वार्ड नंबर 19 खेड़ा बाल्मिकी बस्ती रुद्रपुर बताया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाईकिल बरामद की गई तथा उनके द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे फर्जी नंबर प्लेट भी कब्जे में लिये गये। पूछताछ में आरोपियों द्वारा कुछ अन्य मोटरसाईकिल भी चोरी करना जानकारी दी। आरोपियो की निशादेही पर करतार रोड से आगे उंची झाड़ियों में छिपाई हुई कुल 12 चोरी की मोटरसाईकिल पुलिस को बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की साप्ताहिक बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बाइकों की पहचान छिपाने के लिये उसका नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे तथा गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छिपा देते थे। बरामद चार बाइकें रुद्रपुर, दो पंतनगर और दो बाइकें ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के दो साथी गुरजंत पुत्र रामपुरी निवासी मजार के पास करतारपुर रोड बिलासपुर, विपिन पुत्र सतनाम निवासी भेट फार्म विलासपुर अभी फरार है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, एसआई नवीन बुधानी प्रभारी चौकी एवं दीपक कौशिक, जितेन्द्र कुमार, विकास कुमार, सहायक निरीक्षक नवीन जोशी, हे कानि. राजेन्द्र अधिकारी का. अमित जोशी, जगदीश पाठक, महेन्द्र कुमार शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.