Friday, September 4, 2026

पुलिस की हिरासत में लिए गए, एक युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड: राज्य में हरिद्वार पुलिस की हिरासत में लिए गए एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक का नाम अंकित है जो यूपी के नगीना का निवासी है। दिल्ली में युवक, पुलिस हिरासत से छूटकर एक मकान की छत से कूद गया था जिससे उसकी मौत हो गई। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी है।

दरअसल एक सप्ताह पहले ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर के कैंप कार्यालय पर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। सुरेश राठौर ने मामले के खुलासे के लिए बहादराबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि विधायक के नौकर अंकित ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बहादराबाद थाना पुलिस ने एक दिन पहले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम चोरी हुए सामान को बरामद करने के लिए उसे दिल्ली लेकर गई थी। दिल्ली में अंकित पुलिस हिरासत से छूटकर एक मकान की छत पर से कूद गया।

पुलिस की हिरासत में लिए गए, एक युवक की हुई मौत

आपको बता दें की हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बहादराबाद थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना देकर उसके कब्जे से चोरी किया सामान भी बरामद करने गई थी लेकिन छत से कूदने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना देकर जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई है। इस मामले की दिल्ली में मजिस्ट्रियल जांच भी चल रही है। उनके द्वारा भी इसके लिए हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार को जांच सौंपी गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.