Friday, September 4, 2026

पुलिस कर्मी ने पत्नी पर चाकू से किया वार, मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सरोवर नगरी घूमने आए पिथौरागढ़ निवासी एक पुलिस कर्मी का पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पुलिस कर्मी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने कर्मी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ में तैनात पुलिस कर्मी जावेद अख्तर दस महीने से बर्खास्त है। इन दिनों वह अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। यहां तल्लीताल स्थित एक होटल में उन्होंने कमरा लिया। गुरुवार को पुलिस कर्मी का पत्नी से किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान कहासुनी बढ़ी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस बीच उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल में हंगामा होता देख यहां होटल के कर्मचारी पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस कर्मी ने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। इस हमले में पत्नी घायल हो गई।

उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से कट लग गए। होटल कर्मियों ने तत्काल घटना की जानकारी तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल महिला को आनन-फानन में बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही हमलावर पुलिस कर्मी जावेद को थाने ले आई। प्रभारी एसओ श्याम सिंह बोरा ने बताया कि आरोपी की पत्नी यासमीन की तहरीर पर जावेद अख्तर निवासी पिथौरागढ़ के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.