Friday, September 4, 2026

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर और ट्राली सहित तीन युवक को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में खुलेआम दुकान पर सेल्समैन को पिस्टल की नोक पर धमकाने और दबंगई दिखाने का सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है। घटना का सी.सी.टी.वी.फुटेज अब सोशियल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित मैडिकल स्टोर मालिक ने पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर और ट्राली सहित तीन युवक को किया गिरफ्तार

नैनीताल जिले में हल्द्वानी की आई.टी.आई.रोड स्थित नीलकंठ अस्पताल के समीप सेंट्रल मैडिकोज है। मैडिकोज के मालिक ने मैडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी दुकान में गुरुवार देररात एक अज्ञात व्यक्ति आया जिसने सिगरेट जलाने के लिए लाइटर या माचिस मांगी। स्टाफ द्वारा नहीं होने की बात कहने पर व्यक्ति ने गालीगलौच शुरू कर दी और पिस्टल निकालकर दहशत फैलाने के लिए काउंटर पर रख दी।

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर और ट्राली सहित तीन युवक को किया गिरफ्तार

शिकायत्पात्र में कहा गया है कि व्यक्ति ने धमकी देते हुए आज दोबारा आने की बात कही है। उसने लाइटर तैयार रखने को कहा है, इसलिए उनका स्टाफ बहुत भयभीत है। कहा गया है कि उनकी दुकान कैंसर हॉस्पिटल के नजदीक है और उन्हें देररात तक मरीजों के लिए दवा देने के लिए खुले रहना पड़ता है और वो सिरफिरा दोबारा आ धमक सकता है। मैडिकोज के मालिक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मैडिकल व्यवसायी को कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.