Saturday, September 5, 2026

पुलिसकर्मी ने की छात्रा से छेड़छाड़, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में बीएससी की एक छात्रा को पुलिसकर्मी ने छेड़ दिया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया। छेड़छाड़ करने वाला सिपाही 15 दिन पहले चमोली से प्रशासनिक स्वीकृति पर नैनीताल जिले में पहुंचा है। वह पुलिस लाइन में तैनात है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले पुलिस लाइन के आरआइ से अभद्रता पर पुलिस कर्मी का ट्रांसफर पिथौरागढ़ हुआ था। वहीं वर्ष 2017-18 में उसने हवालात के मुंशी से बदसलूकी की। अब हल्द्वानी में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है।

कालाढूंगी निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी की छात्रा है। सुबह घर से बस में सवार हुई। तो उसके बगल में एक पुलिस की वर्दी में युवक आकर बैठ गया और जबरदस्ती बातें करने लगा। जैसे ही लामाचौड़ बस पहुंची तो वर्दीधारी ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। ऐसे में घबराई छात्रा ने अपने दोस्त को कॉल किया। इसके बाद युवक को पूछताछ के लिए रोका तो वह भाग खड़ा हुआ। छेड़छाड़ करने वाला आरोपी नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है। मुखानी पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.