Friday, September 4, 2026

पुलिसकर्मी को फोन पर गाली-गलौज करने के मामले मे बार एसोसिएशन अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर जनपद की काशीपुर पुलिस ने इन दिनों एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिह के नेतृत्व मे कानून का पाठ पढ़ाने का अभियान चला रखा है।

बीते रोज जब पुलिसकर्मी बार एसोसिएशन अध्यक्ष काशीपुर एडवोकेट संजय चौधरी के घर सम्मन तामील कराने पहुंचा तो वह घर पर नहीं मिले। आरोप है कि जिसके बाद अधिवक्ता संजय चौधरी के द्वारा पुलिसकर्मी को फोन कर उसके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की गई। जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही इस पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए काशीपुर पुलिस ने अधिवक्ता संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस पूरे मामले पर एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने साफ तौर पर बताया कि कानून से ऊपर कुछ नहीं है” पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहा था, जिस तरह से एक अधिवक्ता के द्वारा उससे अभद्रता गाली-गलौज की गई है। जिस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.