Friday, September 4, 2026

पुलिसकर्मियों को एसीपी के लाभ में मिले 4600 ग्रेड-पे : ठुकराल 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पुलिस कर्मियों की ग्रेड पे कटौती का मुद्दा गरमाता जा रहा है। रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस मामले को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के समक्ष उठाते हुए सीएम से पुलिस कर्मियों को पूर्व की ही तरह एसीपी के लाभ में 4600 ग्रेड-पे दिये जाने की मांग की है।

सीएम को सौंपे ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के समय से पुलिस कर्मियों द्वारा फ्रन्ट लाईन वर्कर के रूप में आम जनता की भरपूर मदद की जा रही है। पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ ही सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन भी बखूबी करती आ रही है। वर्तमान में पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन संज्ञान में आया है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के पश्चात उत्तराखंड पुलिस विभाग में 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये ग्रेड-पे दिया जा रहा था, वर्ष 2017 तक जिनकी 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण हो चुकी है उनको दिया गया। परन्तु उत्तराखंड के भर्ती वर्ष 2001 व 2002 के कर्मियों को इसका लाभ 16 वर्ष सेवा पूर्ण होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। यह सिफारिश वर्तमान में 10, 20 व 30 वर्ष में एसीपी का लाभ दिये जाने हेतु निर्धारित की गयी है। वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को क्रमशः माह अक्टूबर 2021 एवं अप्रैल 2000 में एसीपी का लाभ दिया जाना प्रस्तावित था। परन्तु शासन द्वारा कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा में बाद 2800 ग्रेड-पे दिये जाने का आदेश कर दिया गया है। इस वेतन विसंगति से फ्रन्ट लाईन वर्कर उत्तराखंड पुलिस कर्मचारियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है और वह अपनी पीड़ा सार्वजनिक रूप से जाहिर नहीं कर पा रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों को पूर्व की भाॅति एसीपी के लाभ में 4600 ग्रेड-पे दिये जाने हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने की मांग की। जिससे पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.