Friday, September 4, 2026

पीएम मोदी जनसंबोधन कार्यक्रम के दौरान NO DRONE FLYING ZONE रहेगा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रधानमंत्री भारत सरकार का जनपद ऊधमसिंहनगर के रूद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत जनसम्बोधन का कार्यक्रम होने के फलस्वरूप सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जनपद ऊधमसिंहनगर के *कोतवाली रूद्रपुर*, *कोतवाली किच्छा*, *थाना पन्तनगर*, *थाना ट्रांजिटकैम्प* एवं *थाना दिनेशपुर* क्षेत्र को दिनांक 2.4.2024 को NO DRONE FLYING ZONE AREA घोषित किया गया है।

*NO DRONE FLYING ZONE AREA के अन्तर्गत ड्रोन यू०ए०वी०/ ड्रोन कैमरा एवं अन्य समस्त प्रकार के ड्रोन उड़ान हेतु निषेध (वर्जित) रहेंगे।

उपरोक्त वीवीआईपी महानुभव के भ्रमण के दौरान यदि किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का ड्रोन उड़ाया जाता है तो इसे राष्ट्रीय सुरक्षा में हानि पहुंचाने के दृष्टिगत संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध संबंधित थाना प्रभारी द्वारा नियमानुसार सुसंगत विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.