Friday, September 4, 2026

पीएम मोदी के आवाहन के बाद जिले में टीकाकरण में वृद्धि

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बीते कुछ दिनों से पूरा देश वैक्सीन की कमी से जूझ रहा था। लेकिन 21 जून को योग दिवस के बाद आम जनता ने राहत की सांस ली है। योग दिवस के अवसर पर बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में वैक्सीन की कमी दूर करने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद स्वास्थ्य विभाग को अब वैक्सीन मिलनी शुरू हो गयी है।

उधम सिंह नगर जिले में बीते दिनों सभी टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में टीकाकरण किया गया। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए भी टीकाकरण का कार्य पहले की अपेक्षा बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस से वैक्सीन की किल्लत को दूर करने की घोषणा की थी। जिसके चलते रुद्रपुर के टीकाकरण कैंपो समेत अन्य स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ रही। मेडिकल कालेज में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीनेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बीते तीन दिनों में 68,387 लोगो को वैक्सीनेट किया गया है। योग दिवस से 45 वर्ष से अधिक 8,980 और 18 से 44 वर्ष के 59,407 लोगों का टीकाकरण किया गया था। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरेंद्र मलिक ने बताया कि वैक्सीन के डोज की पर्याप्त मात्रा विभाग के पास उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग पचास प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। डॉ मलिक ने बताया कि वैक्सीन की कमी से परेशान लोगो की समस्या अब दूर हो चुकी है जिसके तहत जिले में बड़ी संख्या में टीकाकरण का कार्य किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.