Friday, September 4, 2026

पीएम के जन्मदिन पर मोबाइल वैक्सीनेशन रिक्शा को किया रवाना 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में वैक्सीनेशन महाअभियान का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल द्वारा वैक्सीनेशन महाअभियान के प्रचार प्रसार हेतु दो  माइकिंग ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह ई-रिक्शा शहर में घोषणा कर लोगों को वैक्सीनेशन हेतु सूचित करेंगे।  इस दौरान विधायक व अधिकारियों द्वारा जनता से अपील की गई कि वैक्सीनेशन महाअभियान में अधिक से अधिक लोग जुड़ कर वैक्सीनेशन का लाभ उठाए। जिससे कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचा जा सके। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ डी एस पंचपाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर एस सामंत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हरेंद्र मालिक, डी एम ओ बीसी जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.