Friday, September 4, 2026

पिस्टल से 4 राउंड मिस होने के बाद पांचवें में चली गोली जबड़े में फंस गई, हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। यहां रेस्टोरेंट्स संचालक से खेल खेल में चली गोली पास बैठे बेकरी संचालक के मुंह में जा धंसी, और जबड़े में जाकर फस गई। हुआ यूं कि देर रात काठगोदाम थाना इलाके में पिस्तौल का खेल दोस्तों को भारी पड़ गया। खेल खेल में दोस्त के हाथ से चली गोली दूसरे दोस्त के मुंह में घुस गई। गोली लगते ही पिस्तौल लाने और गोली चलाने वाला दूसरा दोस्त मौके से फरार हो गए। जबकि बुरी तरह लहूलुहान घायल को गंभीर अवस्था में एसटीएच लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल को रेफर किया गया है पुलिस फरार दोस्तों की तलाश में जुट गई है।

पिस्टल से 4 राउंड मिस होने के बाद पांचवें में चली गोली जबड़े में फंस गई, हालत गंभीर

बताया जाता है कि न्यू पनचक्की चौराहे पर मल्ला कोट चम्पावत निवासी विष्णु अधिकारी 28 पुत्र देव सिंह की बेकरी शॉप है। जबकि पड़ोस में संजय सिंह बिष्ट का रेस्टोरेंट है। मंगलवार रात बिशु अपने कर्मचारी मनोज और विक्रम सिंह (सगे भाई) के साथ था। जबकि संजय अपने दोस्त गोकुल, अर्जुन और दीपक बिष्ट के साथ रेस्टोरेंट के अंदर बैठा था। दीपक अपने साथ एक पिस्टल लाया था, जिसेसभी बड़े उत्साह से देख रहे थे।

तभी वहां विष्णु भी पहुंच गया। वो भी उनके साथ बैठ गया। दोस्त आपस मे पिस्टल चेक कर रहे थे। एक के बाद एक जब लगातार फायर मिस होने लगे तो संजय ने पिस्टल अपने हाथ मे ले ली। चार फायर मिस कर चुकी पिस्टल का ट्रिगर दबते ही अचानक पांचवा फायर हो गया और पिस्टल की गोली सामने बैठे बिशु के जबड़े में जा घुसी। ये देखते ही पिस्टल लाने वाला दीपक और गोली चलाने वाला संजय मौके से भाग खड़े हुए।

इधर, गोली की आवाज सुनते ही बाहर बैठे मनोज और विक्रम में चीख पुकार मचा दी। आनन फानन में साथी विष्णु को एसटीएच लेकर पंहुचे। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जानकारी पर कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। इधर गंभीर रूप से घायल युवक को एसटीएच प्रशासन द्वारा हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया, जिसके बाद उसे भोजीपुरा के राम मूर्ति स्मारक चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.