Friday, September 4, 2026

पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन: धारचूला-तवाघाट एनएच पर दरकी पहाड़ी, हाईवे हुआ बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार सुबह 9 बजे करीब धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास भारी भूस्खलन हुआ है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। भूस्खलन की घटना तवाघाट इलाके में हुई है। वीडियो में भूस्खलन के बाद उठा धूल का गुबार साफ दिख रहा है। पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इसके बाद दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है।बताया जा रहा है कि तवाघाट इलाके में नेशनल हाईवे पर काम चल रहा था, तभी अचानक से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चंद सेकेंड में पूरी पहाड़ी दरक गई और चारों तरफ धूल का गुबार हो गया। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी उस दौरान कोई भी वाहन यहां से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने की अपील की है। BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) हाईवे को खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक भी मार्ग नहीं खुला है। एसडीएम मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंची।इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि तवाघाट के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद से ही रोड बंद पड़ा हुआ है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। तवाघाट में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसीलिए वहां कभी-कभी इस तरह की घटनाएं हो रही है। धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.