Saturday, September 5, 2026

पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच 45 सीटर विमान सेवा शुरु, सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए वर्चुअली एलायंस एगर के 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए सौगात दी।

पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच 45 सीटर विमान सेवा शुरु, सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत हवाई सेवा पिथौरागढ़ दिल्ली वर्चुअली एवं नैनी सैनी एयरपोर्ट से एवं पूर्व महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं मान्नीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार अजय टम्टा ने एलायंस एगर के 42 सीटर विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ से दिल्ली तक सीधी फ्लाइट का इंतजार बहुत समय से था। फ्लाइट के शुरू हो जाने से पिथौरागढ़ वासियों को इसका लाभ मिलेगा। पिथौरागढ़ से देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने में 1:25 मिनट का समय लगेगा व हवाई यात्रा में 2500 रुपए किराया होगा। इसके अतिरिक्त जनपद के आस-पास के पर्यटन स्थलों दारमा, व्यास घाटी, गुंजी, आदि कैलाश, चौकोड़ी आदि तक भी पर्यटक आदि पर्यटन स्थलों पर आसानी से अपनी यात्रा कर सकेंगे।

श्री धामी ने हवाई योजना के प्रारम्भ होने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र के विकास लिए यह योजना मिल का पत्थर साबित होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद किया यात्रियों ने अपने हवाई सफर के उन पलो को मुख्यमंत्री से साझा करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो सौगात हमें मिली है उस क्षेत्र के विकास के लिए बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से दिल्ली कि यह हवाई सेवा की सौगात किसी चमत्कार से काम नहीं है। पिथौरागढ़ चीन व नेपाल सीमा से लगे सीमांत जनपद देश की राजधानो दिल्ली के लिए हवाई सेवा की सौगात मिलने पर सीमांत जनपद की आम जनता ने प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एव जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। यात्रियों से संवाद करने पर यात्रियों ने पहली बार दिल्ली से पिथौरागढ़ की यात्रा करने पर देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया यात्रियों ने कहा कि जहां पहले पिथौरागढ़ से दिल्ली का सफर 14 से 15 घंटे का होता था वही आज देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह सफर मात्र डेढ़ घंटे का हो गया है जो कि उत्तराखंड सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए एक बड़ी सौगात है।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव, अपर जिला अधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी, पूर्व निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा केदार जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा वीरेंद्र सिंह बल्दिया, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह लूठी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.