भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर से सनसनी और परेशान करने वाली खबर समाने आती। एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर मुंह काला करने और अपनी मां पर पिता का साथ देने का आरोप लगाया है, पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर दोनों को तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। काशीपुर पुलिस के मुताबिक संजय पुत्र स्व. छोटे लाल निवासी गडढा कालौनी थाना काशीपुर स्वयं व अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर अपनी नाबलिक पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष के साथ अक्सर छेडखानी व मारपीट करता है दाखिला तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली काशीपुर मे मु० मे एफआईआर नम्बर 543 / 2022 धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सों अधिनियम बनाम संजय व उसकी पत्नी लक्ष्मी उपरोक्त पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचक के द्वारा नाबलिक पीडिता के 161 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कर पीडिता के माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराये गये बयाना में पीडिता ने स्वयं के पिता संजय के द्वारा जबरदस्ती उसके साथ शारिरिक सम्बन्ध नाने तथा शिकायत करने पर मारपीट करने सम्बन्धी बाते बतायी गयी तथा उक्त बाते पीडिता के द्वारा अपनी माँ को बताने पर माँ के द्वारा भी अपने पिता की गलती का समर्थन करने व किसी से ये बाते ना कहने की बात अकित करायी गयी।
विवेचक के द्वारा बयानो व साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 376 भादवि व 75 जे०जे०एक्ट तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गयी। स्वयं के विरूद्ध अभियोग दर्ज होने की जानकारी मिलने पर अभियुक्त संजय अपनी पत्नी के साथ जानबूझकर गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार हो गयाnऔर दिल्ली मे करोलबाग में जाकर छिप कर रहने लगा।




