Saturday, September 5, 2026

पिटबुल नस्ल के कुत्ते के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। रूड़की की 70 वर्षीय महिला, जिस पर कथित तौर पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला किया था, शुक्रवार शाम को एम्स-ऋषिकेश में इलाज के दौरान चोटों से जूझने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

8 दिसंबर को कुत्तों ने उन पर गंभीर हमला किया था। पीड़िता की पहचान केला देवी के रूप में हुई है, जो घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसके परिवार और पुलिस ने उसकी मौत की पुष्टि की है। “कुत्ते ने मेरी मां को बहुत बुरी तरह से नोच डाला था। कुत्ते ने उनके चेहरे, गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों को काट लिया था, सभी हिस्सों पर गहरे घाव थे। यहां तक कि उनका एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया था। वह 8 दिसंबर से एम्स में वेंटिलेटर पर थीं। क्योंकि उनके गले की नस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, वह अपनी चोटों से उबर नहीं पाईं। आखिरकार शुक्रवार शाम 6.22 बजे उनका निधन हो गया। अब उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है,” उनके 40 वर्षीय बेटे संजय सिंह ने बताया। पुलिस को दी गई शिकायत में पेशे से मजदूर उनके बेटे संजय ने आरोप लगाया था कि यह उनके पड़ोसी रंजीत का पिटबुल कुत्ता था, जिसने उनकी मां पर तब बुरी तरह हमला किया था, जब वह अपने परिचित परिवार से मिलने के लिए बगल की गली से गुजर रही थीं। हालांकि, कुत्ते के मालिक ने कहा कि पीड़िता उनके घर में ‘घुस’ गई थी इसलिए कुत्ते ने उसे अजनबी समझकर उस पर हमला कर दिया. इसके अलावा रंजीत ने पुलिस को बताया कि महिला पर हमला करने वाला पिटबुल नस्ल का कुत्ता नहीं, बल्कि अमेरिकन बुली नस्ल का कुत्ता है, जिसे उसने अपनी देखरेख में रखा हुआ है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.