Friday, September 4, 2026

पार्षद संघ तोड़ने का प्रयास करेंगे तो होंगे निष्कासित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पार्षद संघ की एक बैठक पार्षद संघ अध्यक्ष रजनी रावत के निवास स्थान मॉडल कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षद अफवाह फैला रहे हैं कि पार्षद संघ भंग कर दिया गया है जबकि पार्षदों का समर्थन उनके साथ है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी में गुटबाजी करके पार्षद संघ तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें संघ से निष्कासित किया जाएगा। इसके अलावा पार्षदों के मानदेय को लेकर चर्चा की गई ।निष्कर्ष निकाला गया कि शीघ्र ही पार्षद संघ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात करेगा। बैठक में कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर है। मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में नगर निगम विकास की नई योजनाएं ला रहा है जो सराहनीय हैं। इस दौरान पार्षद सुशील चौहान ,प्रमोद शर्मा, आयुष तनेजा, श्यामली विश्वास, विधान राय, बबलू सागर, वीरेंद्र आर्य, निमित्त शर्मा ,अंबर सिंह, सीमा गुप्ता ,राकेश सिंह, शिव कुमार गंगवार मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.