Friday, September 4, 2026

पार्किंग की समस्या से जूझता जिला मुख्यालय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।शहर के बाजार और प्रमुख कॉलोनियों में पार्किंग की समस्या विकराल रूप धारण करने लगी है। व्यस्त इलाकों में पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोग मनमाने ढंग से कहीं भी गाड़ी पार्क कर देते है। जिसकी वजह से शहर में यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाती है। यही नहीं जहाँ-तहां गाड़ियाँ खड़ी होने से ग्राहक विशेषकर महिलाएं भी बाजार में आने से कतराती हैं।

शहर के अधिकतर बाजार पुराने समय से चलते आ रहे हैं। उस समय दुकानाें के निर्माण के दौरान पार्किंग की सुविधाओ पर खास ध्यान नहीं दिया गया। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया अवश्य गया लेकिन मौजूदा समय में स्थिति पहले जैसी ही हो गयी। प्रशासन के साथ जनता की लापरवाही भी पार्किंग की समस्या को विकराल करती जा रही है। दुकानों के बाहर लोग लोग आड़ी-तिरछी गाडी पार्क कर रहे है। आलम ये है कि सब्जी मंडी जैसी जगह पर लोग बाइक और स्कूटर सहित पहुँच जाते हैं जिससे आम लोगों का संकरी मंडी में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

प्रशासन की लापरवाही और निगम के ढीले रवैये के कारण पुरे शहर को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शाम को रुद्रपुर और आवास विकास में काफी बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही से पैदल चलने वाले की परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहरवासी जल्द ही पार्किंग की समस्या सुलझने की आस में है।

पार्किंग की समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास किये जा रहे है। पूर्व में जिला प्रशासन से एक जगह पर पार्किंग बनाने की अनुमति मांगी गई थी। मगर तकनीकी कारणों से संभव नहीं हो पाया। रिंकू बिष्ट ,,, आयुक्त, रुद्रपुर नगर निगम

शहर में पार्किंग की समस्या विकराल हो चुकी है। सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों का हो रहा है। बाजार में वाहन स्वामियों द्वारा गाड़ियों को मनमर्जी से खड़ा करने के कारण ग्राहक बाजार आने में कतराते हैं। जिला व नगर निगम प्रशासन को कई बार आग्रह किया जा चुका है। यहाँ तक कि दो जगह भी चिह्नित की गयी। मगर कोई हल नहीं निकला है। संजय जुनेजा,,, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल रुद्रपुर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.