Friday, September 4, 2026

पारिवारिक क्लेश के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । गत रात्रि पारिवारिक क्लेश के चलते स्थानीय व्यापार कर कार्यालय में स्टेनो पद पर कार्यरत कर्मी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रातः घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया आ।ैर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम भरतपुर कूंडा निवासी 36 वर्षीय राजकुमार पुत्र चंदन सिंह व्यापार कर कार्यालय में वैयक्तिक अधिकारी स्टेनो के पद पर कार्यरत था। उसका पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इस सन्दर्भ में कोर्ट में वाद चल रहा है। उसके दो बच्चे मां के पास रह रहे हैं। राजकुमार के पिता चन्दन सिंह कल गांव गये थे। राजकुमार अपनी मां रामेश्वरी देवी व भतीजी गुनगुन पुत्री स्व. शीशपाल के साथ घर में मौजूद था। रात्रि में राजकुमार ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। प्रातः जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसे उठाने गई जहां उसने पुत्र को फांसी पर लटका देखा। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लांेग आ गये। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजकुमार के एक भाई की पूर्व में दुर्घटना में व दूसरे भाई की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। राजकुमार की मौत से मां के तीनों लाल उससे छिन गये हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.