Saturday, September 5, 2026

पानी की टंकी में डूबकर बुजुर्ग की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दुखद हादसे की खबर सामने आई है यहां अपने घर से घूमने निकले एक वृद्ध की निर्माणाधीन भवन के पास बनी एक पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से वृद्ध के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरा मामला मेडिकल चौकी क्षेत्र का है, जहां पर फार्म नंबर 3 रौला कॉलोनी के पास रहने वाले 65 वर्षीय भगवान दास अपने घर से घूमने के लिए निकले थे, जहां वह कुछ देर आगे बड़े और निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिर गए।

मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.