Friday, September 4, 2026

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का दुबई के अस्पताल में 5 फरवरी को निधन हो गया। यह जानकारी पाकिस्तान के जियो न्‍यूज ने दी है। वह काफी दिनों से बीमार थे।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका इलाज दुबई के अस्पताल में चल रहा था। 79 साल के मुशर्रफ अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख भी थे। इसके बाद राष्ट्रपति बने थे। उनका जन्म 11 अगस्त, 1943 को नई दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था। भारत विभाजन से कुछ ही पहले ही उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया था। उनके पिता पाकिस्तान सरकार में काम करते थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.