Friday, September 4, 2026

पांच वर्षीय बच्ची पिता के हाथ से फिसलकर गंगा में बह गई, सर्च अभियान जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऋषिकेश।गंगा घाट पर पांच वर्षीय बच्ची पिता के हाथ से फिसलकर गंगा में बह गई। इससे परिवार में हड़कम्प मच गय। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी। गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। जिससे परिवार में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर आनन फानन में मौके पर पहुंची एसडी आरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। दोपहर तक बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया था।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.