Friday, September 4, 2026

पहाड़ों में भी मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों पर यह हो रही तैयारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी का वेतनमान दोगुना से अधिक करने का फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में अफसरों की बैठक ली। जिसमें राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

इसके लिए इन सेवाओं के लिए वेतनमान भी आकर्षक निर्णय लिया गया है। रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेजो कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, रेडियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक और बर्न सर्जरी की फैकल्टी का वेतनमान दोगुना से अधिक करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग को इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाने को कहा गया है।

विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा को भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में अभी एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 50 साल है जिसे अब बढ़ाकर 62 साल किया जा रहा है। हालांकि असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा पूर्व की भांति 45 साल ही रहेगी।

प्रगतिशील पंजाब प्रोफेसर को 2.14 लाख मिलते हैं जो अब पांच लाख रुपये महीना होगा। एसोसिएट प्रोफेसर का वेतन 1.84 लाख से बढ़ाकर चार लाख किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर को 1.42 लाख की जगह तीन लाख रुपये मिलेंगे। जबकि सीनियर रेजीडेंट को 90 हजार की जगह दो लाख मिलेंगे।

प्रोफेसर को 1.43 लाख रुपये मिलते हैं जो अब चार लाख रुपए महीना मिलेगा। एसोसिएट प्रोफेसर का वेतन 1.23 लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर को 95 हजार की जगह ढाई लाख रुपये मिलेंगे। जबकि सीनियर को 84 हजार की जगह डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे।.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.