Friday, September 4, 2026

पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तरकाशी। यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर एक बड़ा हादसा हो गया पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली , जबकि एक ही युवक घायल है जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया।

आपको बताते चले कि यमुनोत्री रोड़ के डबरकोट में लगातार पत्थरों की बारिश होना खतरे का सबब बना हुआ है। तीन सप्ताह पहले उत्तराखंड पुलिस का एक जवान की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गयी थी और आज सुबह यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस जिसमे 17 श्रदालु सवार थे के ऊपर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गयी जबकि मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया जिसे देहरादून रैफर किया गया। अन्य यात्री सुरक्षित है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.