Friday, September 4, 2026

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नौगांव निवासी स्वर्णकार की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। यमुनोत्री हाईवे में धरासू बैंड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से नौगांव निवासी स्वर्णकार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह विजयपाल पंवार (60) परिजनों के साथ अपनी कार से नौगांव स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर वह हाईवे पर आए पत्थर हटाने के लिए कार से उतरा।

इस दौरान पत्थर हटाते हुए पहाड़ी से आया एक पत्थर विजयपाल के सिर पर लगा। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल विजयपाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.