Saturday, September 5, 2026

पहले की वन कर्मियों से अभद्रता, इसके बाद अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को जबरन छुड़ा ले गए हमलावर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बाजपुर।  बेखौफ खनन माफिया वन कर्मियों से अभद्रता करते हुए अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को जबरन छुड़ा ले गए।हमलावरों ने कर्मचारियों के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास भी किया।

वन कर्मियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी गई है।बौर नदी, बरहैनी वन क्षेत्र से होकर गुजरती है। नदी में इन दिनों खनन चुगान प्रतिबंधित है। बरहैनी रेंज के वन कर्मियों को सूचना मिली कि नदी के अंदर महोली जंगल क्षेत्र में अवैध खनन होरहा है। सूचना पर अनुभाग अधिकारी दीपक नेगी व वन बीट अधिकारी रणजीत सिंह शुक्रवार की दोपहर में बौर नदी में पहुंचे। वन कर्मियों को आता देख अवैध खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। भगदड़ में खनन सामग्री से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली वहीं नदी में फंस गई। आरोप है कि खनन माफिया ने वन कर्मियों से अभद्रता करते हुए जबरन वाहन छीन लिया। वन कर्मियों ने जब रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने वन कर्मियों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की।

कोशिश की। इस पर वन कर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। वन कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी वन रेंजर प्रदीप असगोला को दी गई। हरकत में आए रेंजर ने तत्काल एक टीम का गठन करते हुए नदी में छापेमारी की। टीम ने ट्रैक्टर और आरोपितों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया,लेकिन माफिया फरार हो गए। पीड़ित वन कर्मी रणजीत सिंह ने गूलरभोज चौकी में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.