Saturday, September 5, 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का भाजपाईयों ने पुतला फूंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर । पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ संजय नगर में भाजपाईयों ने विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।साथ ही वहां हुईं घटनाओं की सीबीआई जांच कराने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई।

मंगलवार को पश्चिम बंगाल मे ंभाजपाईयों के उत्पीड़न के खिलाफ तमाम भाजपाई संजय नगर में एकत्र हुए। उन्होंने विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी फूंका।

इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है और उनके साथ लूटपाट की जा रही है। ममता बनर्जी का असली चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपाईयों के साथ अत्याचार करने की छूट दे रखी है इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ठुकराल ने कहा कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ता पूरी तरह हिंसक हो गए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, आगजनी व लूट की घटनाओं में टीएमसी के कार्यकर्ता शामिल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अराजकता पर अंकुश लगाने के बजाए उनको संरक्षण देने का काम कर रही हैं। ममता बनर्जी के गुंडों द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लिहाजा वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, अमल मण्डल, ब्राम्हण सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा, सुरेश विश्वास, विनय मण्डल, रमेन विश्वास, बॉबी पासी, निखिल मण्डल, नांटू मण्डल, अमूल्यो सिकदार, सुशील राय, मानिक, लक्ष्मण मण्डल, राम लाल हाल्दार, आशुतोष राय, सोमनाथ राय, कृष्णा मण्डल, आसित स्वर्णकार, विवेक, तरूण मालाकार, पारूल राय, सविता मण्डल, निर्मला मण्डल, आशुतोष आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.