Saturday, September 5, 2026

पर्वतीय इलाकों में हिमपात व भूस्खलन, चीन सीमा से कटा संपर्क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में दिनभर मौसम खराब रहा। चीन सीमा से जुड़े उच्च हिमालयी क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ और चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। चीन सीमा को जोड़ने वाले गाला-जिप्ती व धारचूला-गुंजी मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गये हैं। पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेश महर ने बताया कि जनपद में बीती रात से लगातार बरसात हो रही है जिससे मैदानी हिस्से को जोड़ने वाला घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते यातायात के लिये बंद हो गया है। यहां दिल्ली बैंड के समीप सुबह से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इसके अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाला कैलाश यात्रा मार्ग व गाला-जिप्ती मार्ग भी भूस्खलन होने से यातायात के लिये बंद हो गया है। गाला-जिप्ती मार्ग पिछले कई दिनों से बंद पड़ा हैं। इसके अलावा जनपद में तीन अन्य ग्रामीण मार्ग भी भूस्खलन के चलते बंद हैं। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में काफी बर्फवारी हुई। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग व आदि कैलाश मार्ग पर आज काफी हिमपात हुआ। हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में बसे नाबी, कुटी, बूंदी, गर्व्यांग आदि गांवों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.